प्रतिनिधि, गुरुआ गुरुआ-मथुरापुर मुख्य सड़क पर बुधवार की शाम शातिर बदमाशों ने अनोखी तरकीब अपनाकर सीएसपी संचालक से 54 हजार रुपये उड़ा लिये. कसला गांव के पास हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. मिली जानकारी के अनुसार, मोती बिगहा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार एयरटेल पेमेंट बैंक के सीएसपी संचालक हैं. वह रोज की तरह गुरुआ स्थित पीएनबी बैंक से 54 हजार रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहे थे. उन्होंने रुपये से भरा बैग बाइक के हैंडिल में टांग रखा था. रास्ते में कसला गांव के पास पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गुटखा फेंक दिया. कपड़े गंदे होने पर सुरेंद्र कुमार सड़क किनारे बाइक खड़ी कर चापाकल पर साफ करने लगे. इसी दौरान बदमाश वापस लौटे और हैंडिल में टंगा बैग लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. इस वारदात से लोगे में भय व्याप्त है.
गुटखा फेंककर बदमाशों ने उड़ाये 54 हजार रुपये
गुटखा फेंककर बदमाशों ने उड़ाये 54 हजार रुपये
