मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मायापुर में हाई अलर्ट

डीएम व एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण

प्रतिनिधि, टनकुप्पा. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बुधवार को जिलाधिकारी गया एवं वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिटी एसपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन सहित अन्य तैयारियों का गहन जायजा लिया. इस दौरान हर बिंदु पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इस कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गयी है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है. इस निरीक्षण के दौरान बिजली व्यवस्था की लचर स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जतायी. उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाये. इसके बाद मायापुर में ही जिले के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी. अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूर्ण करने और समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >