बीडीओ की जांच में स्कूल में नहीं दिखा एक भी स्टूडेंट

मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के जेठियन उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करने शनिवार को बीडीओ मुकेश कुमार यादव पहुंचे, तो एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाये जाने पर काफी नाराजगी जतायी.

मोहड़ा. मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र के जेठियन उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करने शनिवार को बीडीओ मुकेश कुमार यादव पहुंचे, तो एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाये जाने पर काफी नाराजगी जतायी. एक बजे विद्यालय में सन्नाटा पसरा हुआ था, विद्यालय के सभी वर्ग कक्ष खाली थे. बीडीओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों को फटकार लगायी. विद्यालय में छात्रों की अनुपस्थिति के बारे में प्रभारी प्रधानाध्यापक नीशी कुमारी से पूछताछ की गयी तो उन्होंने कहा कि गांव में एक कोचिंग चलती है. कोचिंग जाने के लिए रोज बच्चे एक बजे विद्यालय से चले जाते हैं. बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने बताया कि विद्यालय में 23 शिक्षक पदस्थापित हैं. लेकिन, निरीक्षण के समय फरवरी माह की उपस्थिति पंजी में दो तीन शिक्षकों को छोड़कर सभी का कॉलम पूरा खाली था. विद्यालय के सभी वर्ग कक्ष खाली थे. एक भी छात्र उपस्थित नहीं था. हालांकि गया जिले में पल्स टू राजकीय उच्च विद्यालय जेठियन एकमात्र ऐसा विद्यालय था. जहां के प्रभारी शिक्षा देने से संबंधित राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किये गये थे. इसके बावजूद विद्यालय में शैक्षणिक स्तर गर्त में चला गया है. बीडीओ मुकेश कुमार यादव ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को भेजी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >