जनता दल यूनाइटेड, गया जी जिला की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित बिहार के संकल्प के साथ एक पेड़ नीतीश कुमार के नाम अभियान की शुरुआत की जा रही है. इस अभियान का शुभारंभ मंगलवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी के नेतृत्व में राजन पंचायत से किया गया.
यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा. अभियान के तहत पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए जिला संगठन की ओर से पौधे उपलब्ध कराये जा रहे हैं.
प्रखंड अध्यक्ष ने की पौधे लगाने की अपील
जदयू प्रखंड अध्यक्ष नीतीश कुमार दांगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है. आइए, हम सभी मिलकर बिहार के विकास पुरुष माननीय नीतीश कुमार के नाम एक-एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित बिहार के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का संरक्षण कर ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण दिया जा सकता है. अभियान के दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए भी जागरूक किया जाएगा.
मौके पर कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
मौके पर युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अंकुश कुमार सिन्हा, दिलीप मालाकार, विश्वजीत कुमार, पाजा अंसारी, शशिकांत रंजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
