गया जी : पंचायत समिति की बैठक में 1.10 करोड़ की योजनाओं के चयन पर चर्चा, 15 तक पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश

गया जी के नीमचक बथानी प्रखंड कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में 16वें वित्त आयोग के तहत 1.10 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के चयन पर विस्तार से चर्चा हुई. सदस्यों को 15 तारीख तक योजनाओं को पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.

गया जी जिले के नीमचक बथानी प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की बैठक का आयोजन प्रखंड प्रमुख अजय यादव की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे.

बीडीओ प्रभाकर आनंद ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 16वें वित्त आयोग के तहत योजनाओं का जल्द से जल्द चयन करना था. उन्होंने बताया कि पंचायत समिति के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकतानुसार योजनाओं का चयन कर उसे निर्धारित प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर दर्ज करेंगे.

बैठक में बताया गया कि वित्तीय बजट के आलोक में करीब एक करोड़ 10 लाख रुपये की योजनाओं का चयन किया जायेगा. इसके लिए पंचायत समिति सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्र की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रस्ताव देने को कहा गया.

Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये

अधिकारियों ने बताया कि 16वें वित्त आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी चयनित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है. सदस्यों को 15 तारीख तक योजनाओं को पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया.

विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और खर्च की स्थिति

बैठक के दौरान प्रखंड में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और खर्च की स्थिति पर भी चर्चा हुई. अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में खर्च के मामले में नीमचक बथानी प्रखंड की स्थिति पूरे बिहार में निचले पायदान पर थी. हालांकि, पिछले कुछ समय में इसमें काफी सुधार हुआ है और योजनाओं के क्रियान्वयन एवं राशि खर्च करने की स्थिति में लगातार बेहतर प्रगति हो रही है.

विभागीय समस्याओं पर चर्चा और जनप्रतिनिधियों की मांग

इसके अलावा पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को भी सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया. संबंधित विभागों के अधिकारियों से समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गयी तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग रखी.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, लोगों ने रिवर साइड रोड जाम कर जताया आक्रोश, तलाश में जुटी SDRF की टीम

प्रखंड प्रमुख अजय यादव ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्ध राशि का सही और पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को मिल सके. बैठक में लिए गये निर्णयों को समय पर धरातल पर उतारने पर भी जोर दिया गया.

बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

बैठक में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडेय, उप प्रमुख रिंकू देवी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खुर्शीद आलम, सीडीपीओ मोना, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी हरेंद्र कुमार चौधरी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शशिकांत कुमार, जीविका बीपीएम विनीत श्रीवास्तव, पीएचईडी जेई धीरज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक राजन कुमार, जीआरएस पीटीए उपेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य राजेश कुमार, गुड्डू चौधरी समेत दर्जनों पदाधिकारी, कर्मी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devraj pankaj bathani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >