विदेशी शराब व बियर के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार

रेल पुलिस की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित छह नंबर प्लेटफॉर्म के फुट ओवरब्रिज के पास से विदेशी शराब व केन बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

गया. रेल पुलिस की टीम ने गुरुवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित छह नंबर प्लेटफॉर्म के फुट ओवरब्रिज के पास से विदेशी शराब व केन बियर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले अमलेश कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक पर शक हुआ. पूछताछ के दौरान युवक घबराने लगा. पुलिस ने जांच की तो उसके पास से 34 पीस केन बियर व 15 बोतल विदेशी शराब पायी गयी. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर रेल थाना लायी. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >