मगध विश्वविद्यालय में खुला N-Gen डाकघर, छात्रों को कैंपस में मिलेंगी डाक, बैंकिंग और बीमा सेवाएं

मगध विश्वविद्यालय में एन-जेन (N-Gen) डाकघर का शुभारंभ हो गया है, जो विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी के लिए एक बड़ी सुविधा है. परिसर में ही डाक, वित्तीय और बीमा सेवाओं की उपलब्धता से शैक्षणिक और युवा समुदाय को लाभ होगा.

N-Gen Post Office Magadh University : मगध विश्वविद्यालय परिसर में एन-जेन (N-Gen) डाकघर का शुभारंभ होने के बाद विद्यार्थियों के साथ-साथ युवा पीढ़ी को काफी फायदा होगा.

भारत सरकार एवं संचार मंत्रालय की युवा-केंद्रित पहल के तहत विकसित किए जा रहे एन-जेन डाकघरों की श्रृंखला में यह डाकघर विद्यार्थियों और युवा पीढ़ी को आधुनिक डाक, वित्तीय एवं बीमा सेवाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

परिसर में ही मिलेंगी सभी शैक्षणिक और डाक सेवाएं

इस संबंध में वरीय डाक अधीक्षक अंशुमान ने बताया कि एन-जेन डाकघर के माध्यम से विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों व विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य लोगों को परिसर में ही डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी.

अध्ययन सामग्री, पुस्तकें, दस्तावेज और अन्य शैक्षणिक सामग्री भेजने की सुविधा के साथ डाक विभाग के विभिन्न उत्पादों की जानकारी भी दी जाएगी. इस डाकघर का शुभारंभ 15 अगस्त के अवसर पर किया गया था.

बचत और बीमा के प्रति युवाओं को किया जाएगा जागरूक

डाकघर के माध्यम से युवाओं को विभिन्न वित्तीय उत्पादों, बचत, निवेश और जीवन बीमा सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. युवाओं को वित्तीय सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया है. वरीय डाक अधीक्षक ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में एन-जेन डाकघरों की स्थापना से डाक विभाग और युवा पीढ़ी के बीच सीधा एवं मजबूत संपर्क स्थापित होगा.

Also Read : बोधगया, गया जी, राजगीर और नालंदा घूमे 50 से ज्यादा टूर ऑपरेटर्स, बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर

पारंपरिक सेवाओं के साथ आधुनिक वित्तीय और बीमा सुविधाएं

इससे विद्यार्थी पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ आधुनिक वित्तीय और बीमा सुविधाओं से भी भली-भांति परिचित होंगे. गया डाक मंडल के वरिष्ठ डाक अधीक्षक के विशेष प्रयास से मगध विश्वविद्यालय में यह डाकघर स्थापित हुआ है, जिससे युवाओं को अब परिसर के भीतर ही आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी.

देशभर में चयनित 20 एन-जेन डाकघरों में शामिल

संचार मंत्रालय की विशेष पहल के तहत देशभर में चयनित 20 एन-जेन डाकघरों को विकसित किया जा रहा है. गया में इसकी शुरुआत युवाओं को बेहतर और सुलभ सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोहित कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >