Video : 8 वर्षीय बच्ची का किडनैप करते धराया मोहम्मद इरशाद खान, पुलिस कर रही गैंग की तलाश

Gaya News: मोहम्मद इरशाद खान नाम का एक युवक 8 वर्षीय बच्ची को किडनैप कर ले जा रहा था. फिलहाल आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है.

Gaya News: गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्वराज पुरी रोड स्थित दुल्हिन गली में 8 वर्षीय बच्ची को किडनैप कर भागते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पड़कर जमकर पिटाई कर दी. लोगों ने युवक को लात-घूसों से जमकर पिटाई की गई और उसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया. बच्ची के पिता अमर ठाकुर ने बताया कि मेरी 8 वर्षीय पुत्री घर के बाहर दुकान से सामान लेने के लिए गई थी, इसी दौरान एक युवक मोहम्मद इरशाद खान उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा. उन्होंने बताया कि इरशाद उनकी बेटी के बाल को पकड़ को घसीट रहा था. इस तरह की घटना कई बार घटित हो चुकी है.

दूध बेचने वाली महिला ने बच्ची ने किया हल्ला

मोहम्मद इरशाद खान को बच्ची को ले जाते हुए दूध बेचने वाली एक महिला ने देखा लिया और हल्ला करने लगी. वहां मौजूद लोगों ने महिला को चिल्लाते देख उससे पूछा की आखिर क्या हुआ. मामला जानने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मोहम्मद इरशाद खान को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद इसकी सूचना डायल 112 के टीम को दी गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एक युवक भाग निकला

मौके पर डायल 112 पहुंचकर आरोपी मोहम्मद इरशाद खान को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना को सौंप दिया. आरोपी युवक मोहम्मद इरशाद खान के साथ में एक और भी युवक था जो मौके से भाग निकला. कोतवाली थाना की पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस गैंग से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें: कैट-1 लाइट सिस्टम से लैस होगा गया एयरपोर्ट, कोहरे और धुंध में भी विमानों की होगी लैंडिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >