गया जी में शिक्षकों के बीच जीवन कुमार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, राज्यकर्मी दर्जा और मानदेय वृद्धि को बताया उपलब्धि

विधान पार्षद जीवन कुमार ने गया के विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और शिक्षक हित में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया. उन्होंने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने और मानदेय वृद्धि जैसी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

Jeevan Kumar Teachers Report Card : गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद जीवन कुमार ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों की समस्याएं जानीं. इस दौरान उन्होंने शिक्षक हित में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया.

शिक्षक हित में पहल और उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सक्षमता परीक्षा के बाद राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने, बीपीएससी के माध्यम से शिक्षक बहाली और लंबे समय से लंबित स्थानांतरण शुरू कराने में पहल की गई.

मानदेय वृद्धि और व्यवस्था में सुधार

शारीरिक शिक्षा व स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 16 हजार रुपये कराने, पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए स्थानांतरण नीति लागू कराने तथा विद्यालयों में शनिवार को हाफ डे व्यवस्था लागू कराने को भी उपलब्धि बताया.

अनुदानित विद्यालयों के लिए प्रयास

उन्होंने कहा कि अनुदानित व वित्त रहित विद्यालयों के लंबित अनुदान के भुगतान के लिए भी प्रयास जारी है.

भविष्य की प्रमुख मांगें

भविष्य की मांगों में सातवें वेतन आयोग का लाभ, सेवा निरंतरता, कालबद्ध प्रोन्नति और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग प्रमुख है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By हरिबंश कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >