गयाजी के गुरारू में बोले मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी : BJP ने अति पिछड़ा समाज को दिया बड़ा सम्मान

Gaya Ji News: गया जिले के गुरारू प्रखंड के मथुरापुर बाजार में बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और विधायक उपेंद्र प्रसाद भी शामिल हुए. मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताते हुए अति पिछड़ा समाज को सम्मान देने की बात कही और आगामी 22 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित आभार समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया.

गुरारू से सुमित कुमार की रिपोर्ट:
Gaya Ji News :
गया जिले के गुरारू प्रखंड अंतर्गत मथुरापुर बाजार में शनिवार को बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व और कला-संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के सम्मान में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह ने की. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक उपेंद्र प्रसाद शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा रंजीत सिंह, भाजपा के वरीय नेता अनिल शर्मा, सुधीर कुमार वर्मा उर्फ बिनोद मरांडी, डॉ लालजी यादव, पूर्व मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा और चंद्रभूषण कुमार शर्मा सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह व विधायक उपेंद्र प्रसाद का माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

भाजपा ने अति पिछड़ा समाज को दिया बड़ा सम्मान: मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा ने बिहार में पहली बार अति पिछड़ा समाज के दो लोगों को एक साथ बिहार विधान परिषद भेजने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जो पूरे समाज के लिए बेहद सम्मान और गौरव की बात है. उन्होंने इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया. मंत्री ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और अति पिछड़ा समाज को वास्तविक सम्मान एवं राजनीतिक भागीदारी देने के लिए लगातार कार्य कर रही है.

22 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा आभार समारोह

मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने उपस्थित जनसमूह को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में एक विशाल आभार समारोह का आयोजन होने जा रहा है. उन्होंने गुरारू क्षेत्र के लोगों से इस आभार समारोह में बड़ी संख्या में पटना पहुंचने और शामिल होने की अपील की.

इस विशेष अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार चंद्रवंशी, संतोष देव, अशोक चौरसिया, अमित चौहान, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, पुरुषोत्तम कुमार, अखिलेश सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग, एनडीए के कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

Also Read: गयाजी में 21 जून को NEET UG री-एग्जाम, जानिए 13 केंद्रों पर कैसी होगी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >