आइटीबीपी जवान के घर पहुंचे मंत्री व विधायक प्रतिनिधि

आइटीबीपी जवान की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन व बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के प्रतिनिधि सह जदयू नेता रॉकी यादव उनके पैतृक गांव बेलागंज प्रखंड स्थित शेखपुरा पहुंचे.

बेलागंज. आइटीबीपी जवान की मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने लघु जल संसाधन मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन व बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के प्रतिनिधि सह जदयू नेता रॉकी यादव उनके पैतृक गांव बेलागंज प्रखंड स्थित शेखपुरा पहुंचे. दोनों पीड़ित परिजनों से मिले. इस दौरान दोनों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि आपके इस विकट परिस्थिति में हमलोग साथ हैं. बताते चलें कि दिल्ली में पदस्थापित आइटीबीपी जवान अमन कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गयी थी. शव शुक्रवार की देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचा. अंतिम संस्कार शनिवार को गया स्थित विष्णुपद श्मशान घाट पर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >