नीमचक बथानी.
थाना क्षेत्र के बथानी निवासी एकराम मियां के घर में चोरों ने ताला तोड़कर सारा सामान साफ कर दिया. घर में ताला बंद था. पूरा परिवार जयपुर रहता है. ग्रामीणों ने बताया कि घर में एक सामान चोरों ने नहीं छोड़ा. लाखों की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं सरबहदा थाना क्षेत्र के गोवडीहा गांव निवासी यदुनंदन पंडित के घर में भी चोरों ने ताला तोड़कर सारा सामान चोरी कर लिया. पीड़ित के नजदीकी ने बताया कि चोरों के द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद कई संदूकों को पास कहीं कुएं में डाल दिया गया. घर का पूरा परिवार बाहर रहता है. सुबह ग्रामीणों ने देखा कि ताला टूटा हुआ है तो ग्रामीणों के द्वारा घर के मालिक को सूचना दी गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
