परैया. शहीद सूबेदार संतोष कुमार के पैतृक गांव अमोखर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में उपस्थित लोगों ने वीर सपूत को उसके बलिदान के लिए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी. ज्ञात हो कि प्रखंड के मंझियावां पंचायत स्थित अमोखर गांव के जवान संतोष कुमार की मौत लेह में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में हो गयी थी. श्रद्धांजलि सभा में पिता अभिमन्यु प्रसाद, जवान की पत्नी कनक कुमारी, पुत्र शुभम और शिवम ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया. वहीं, टिकारी परैया सड़क के निकट रखे गये स्मारक की नींव पर सभी आगंतुकों ने पुष्पांजलि की. शोकाकुल परिजनों से मिलकर सभी ने सहयोग का आश्वासन भी दिया. सभा का संचालन प्रेम कुमार विद्यार्थी ने किया. सभा में एमएलसी कुमुद वर्मा, कुर्था विधायक बागी कुमार वर्मा, पूर्व एमएलसी उपेंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक रामचंद्र प्रसाद सिह, राजद नेता अजय कुमार दांगी, हम के नेता प्रो राधेश्याम प्रसाद, भाजपा नेता सुधीर कुमार वर्मा उर्फ विनोद मरांडी, जदयू के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, जदयू नेता पुष्पेंदु पुष्प, पिंटू कुमार, नीतेश चंद्र प्रकाश उर्फ छोटू ,अरुण कुमार, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरेंद्र कुमार, आकाश दयाल, डीके डाडेल, विजय प्रसाद, मंझियामा मुखिया संगीता कुमारी, मनोज कुमार, रंजीत रंजन, शिवकुमार प्रसाद आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
