मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर कर बनाया विवाह निबंधन प्रमाणपत्र

चबूरा पंचायत के मुखिया संजय यादव के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर विवाह निबंधन प्रमाणपत्र बनाने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है.

कोंच.

चबूरा पंचायत के मुखिया संजय यादव के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर विवाह निबंधन प्रमाणपत्र बनाने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है. जानकारी अनुसार, पंचायत चबूरा के मुखिया संजय यादव के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर और मुहर बनवाकर बरई निवासी चितरंजन राम ने अपनी पुत्री का विवाह निबंधन प्रमाण पत्र बनाया है. बताया गया है कि 19 अप्रैल 2024 को उसकी शादी कोंच थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में हुई है. उसी का प्रमाण पत्र 18 जुलाई 2024 की तिथि में बनाया गया है. इसे लेकर मुखिया ने आंती थाने में प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है. इस संबंध में एसएचओ आंती अजय कुमार ने कहा कि आवेदन आया है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >