Gaya News : गया जंक्शन होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

Gaya News : तकनीकी कारणों से पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने कई ट्रेनों को रद्द व कई के परिचालन में बदलाव किया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर इसकी सूचना दी.

गया़ तकनीकी कारणों से पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर ने कई ट्रेनों को रद्द व कई के परिचालन में बदलाव किया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर इसकी सूचना दी. इसमें गया जंक्शन से होकर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन भी शामिल है.

जंक्शन पर चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, बेटिकटों से वसूला 42 हजार जुर्माना

गया जंक्शन पर मंगलवार को सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म, गुजरने वाली ट्रेनों, प्रवेश व निकास द्वार, ओवरब्रिज पर नियमित टिकट चेकिंग किया गया. स्टेशन प्रबंधक विनोद प्रसाद व मुख्य टिकट निरीक्षक आरआर सिन्हा के नेतृत्व में टिकट जांच अभियान में फर्स्ट शिफ्ट में 73 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. जिनसे करीब 42 हजार 810 रुपया का जुर्माना वसूला गया. सघन टिकट जांच के कारण टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गयी.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

18 से 21 फरवरी तक नयी दिल्ली से खुलने वाली 12802 नयी दिल्ली-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस.

19 फरवरी को बीकानेर से खुलने वाली 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, वहीं 20 एवं 21 फरवरी को बीकानेर से खुलने वाली 12308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस.

18 से 21 फरवरी तक कालका से खुलने वाली 12312 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस.

18 फरवरी को ग्वालियर से खुलने वाली 12176 ग्वालियर-हावड़ा एक्सप्रेस.

18 एवं 20 फरवरी को इंदौर से खुलने वाली 22911 इंदौर-हावड़ा एक्सप्रेस.

20 फरवरी को आगरा कैंट से खुलने वाली 20976 आगरा कैंट-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस.

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें

19 एवं 26 फरवरी को पुणे से खुलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस.

21 से 28 फरवरी, 2025 को दरभंगा से खुलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस.

कानपुर-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेन -19 एवं 26 फरवरी को आनंद विहार से खुलने वाली गाड़ी सं 12330 आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस.

डीडीयू-वाराणसी-जंघई-उन्नाव-कानपुर के रास्ते के रास्ते चलायी जाने वाली ट्रेन

18 एवं 25 फरवरी को सियालदह से खुलने वाली गाड़ी सं 12329 सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >