मालवीय हाउस ने विवेकानंद को सात विकेटों से हराया

सीयूएसबी के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा मिल्खा सिंह खेल परिसर में कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया.

गया. सीयूएसबी के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा मिल्खा सिंह खेल परिसर में कुलपति प्रो कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि पहला मैच मालवीय हाउस और विवेकानंद हाउस के बीच खेला गया. मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, खेल समिति प्रो प्रवीण कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में परीक्षा नियंत्रक डॉ शांति गोपाल पाइन, डॉ जेपी सिंह व डॉ पिंटू लाल मंडल उपस्थित रहे. अतिथियों का स्वागत इंट्राम्यूरल के प्रभारी एवं समन्वयक डॉ गौरव कुमार सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर किया. इसके बाद स्वागत छात्र गौरव श्रीवास्तव द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा का नहीं है, बल्कि मित्रता, अनुशासन, खेल भावना और एकता का प्रतीक है. इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. मालवीय हाउस के कप्तान सुमन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. विवेकानंद हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनी यादव 36 रन, आनंद कुमार 21 रन एवं शशि रंजन 13 रन के बदौलत निर्धारित 12 ओवरों के मैच में मात्र 112 रन छह विकेटों के नुकसान पर पहुंच पायी. मालवीय हाउस की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष पाल, भीमसेन माही, सुमन एवं गौरव ने एक-एक विकेट लिए व जवाब में खेलने उतरी मालवीय हाउस की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए. इसमें टीम के बल्लेबाज भीमसेन माही 38 रन एवं कप्तान सुमन के 27 रन के बदौलत 11.2 ओवर में ही लक्ष्य को बहुत ही आसानी से सात विकेट शेष रहते हासिल कर लिया. विवेकानंद हाउस की ओर से एकमात्र सफल गेंदबाज सनी यादव ने तीन विकेट चटकाये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >