गया में युवक ने पंखे से लटक कर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर में स्थित वारिस नगर मुहल्ले में सोमवार की रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. परिजनों द्वारा यह जानकारी दी गई है कि फांसी लगा कर युवक ने आत्महत्या की है.

Gaya News: (गया से एस अली) आमस थाना क्षेत्र के हमजापुर में स्थित वारिस नगर मुहल्ले में सोमवार की रात एक युवक ने आत्महत्या कर ली है. आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान महबूब खान के 25 वर्षीय पुत्र शाहज़ेब खान उर्फ़ बादशाह खान के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा यह जानकारी दी गई है कि फांसी लगा कर युवक ने आत्महत्या की है.

युवक ने फंखे से लटक कर दी जान

एसएचओ ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया जा रहा है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेजने की तैयारी की जा रही है. मृतक के पिता महबूब खान ने बताया कि पैसे के मामले को लेकर बादशाह से किसी की बहस हुई थी.

परिजनों ने कहा- पैसों को लेकर किसी से हुई थी बहस

उसके बाद से बेटा टेंशन में था. उन्होंने बताया कि बादशाह को कमरे का दरवाजा खोलने के लिए जब आवाज़ दी गई तो नहीं उठा. दरवाजा पीटने पर भी नहीं उठा तो खिड़की से देखा गया तो पंखे से झूल रहा था. इसके बाद दरवाजे को तोड़ कर उसे नीचे उतारा गया तब तक मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

Also Read: खेलते-खेलते मौत के गड्ढे में गिरी छह साल की मासूम, बोधगया में दर्दनाक हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >