गेहूं बिक्री के पैसे के विवाद में युवक की हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला...

Gaya News:(अजीत कुमार) बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव स्थित बधार में शुक्रवार को युवक शांतनु कुमार की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी.

Gaya News:(अजीत कुमार) बेलागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव स्थित बधार में शुक्रवार को युवक शांतनु कुमार की पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक शांतनु कुमार, शेरपुर गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र था.

डीएसपी के नेतृत्व में गठित हुई विशेष टीम

सोमवार को डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम में बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी शामिल किया गया था.

लगातार छापेमारी कर छह आरोपियों को पकड़ा

पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी की. इस दौरान बेलागंज थाना क्षेत्र के रौना बाजार निवासी विकास कुमार ठाकुर तथा शेरपुर गांव निवासी विकास कुमार सिंह, विनोद साव, अजीत मांझी, रवि राम और सकेंद्र मांझी को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पत्थर और एक प्लास्टिक की बोतल भी बरामद की है.

गेहूं बिक्री के पैसे हड़पने की थी साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शांतनु कुमार के घर गेहूं की बिक्री हुई थी. उसी पैसे को हड़पने की नीयत से उन्होंने युवक का अपहरण किया था. बाद में पैसों के बंटवारे और विवाद को लेकर आपसी कहासुनी हुई.

पहचान उजागर होने के डर से कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार, पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने शांतनु कुमार के सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

ALSO READ: PMCH में दवा रहते हुए भी मरीजों से बाहर से मंगाए जा रहे इंजेक्शन और दवाएं, अधीक्षक बोले जांच के बाद होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: karunatiwari

करुणा तिवारी बिहार के आरा, वीर कुंवर सिंह की धरती से आती हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की। 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है। अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं, ताकि सशक्त और प्रभावी पत्रकारिता के माध्यम से समाज तक सच्चाई पहुंचा सकें।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >