महाबोधि मंदिर को लेकर अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, कांवरियों की भीड़ को लेकर कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

Mahabodhi Mandir: सावन का महीना शुरू होते ही बोधगया के महाबोधि मंदिर और गया के विष्णुपद मंदिर में कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है. पवित्र सावन का महीना कल (11 जुलाई) से शुरू हो रहा है. इस दौरान कांवरियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है.

Mahabodhi Mandir: पवित्र सावन का महीना कल (11 जुलाई) से शुरू होने वाला है. सावन का महीना शुरू होते ही बोधगया के महाबोधि मंदिर और गया के विष्णुपद मंदिर में कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. इन दोनों मंदिरों में पूजा-दर्शन के लिए आने वाले कांवरिये ज्यादातर गया से सटे हुए जिले से आते हैं.

आस-पास के जिलों से जुटती है भीड़

जिनमें सासाराम, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा व झारखंड के चतरा, पलामू समेत कई जिले आते हैं. इस दौरान इन दोनों मंदिरों में कांवरियों की भीड़ जुटती है. वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा महाबोधि मंदिर के लिए अलर्ट जारी किया गया है. एजेंसी इसको लेकर सतर्क है कि भीड़ का फायदा उठाकर कांवरियों के भेष में कोई महाबोधि मंदिर को क्षति ना पहुंचा सके. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी अलर्ट के बाद महाबोधि मंदिर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.

सावधानी बरतने का निर्देश

गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि सावन के महीने में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए गया जिले के प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश जारी किए गए हैं. इसको लेकर हमलोग पहले से ही अलर्ट पर हैं लेकिन सावन में यहां जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे विष्णुपद मंदिर हो या महाबोधि मंदिर, सभी स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. इन मंदिरों को लेकर विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

महोबाधि मंदिर को लेकर पुलिस सतर्क

बता दें कि महाबोधि मंदिर हर बार आतंकियों के निशाने पर है. आतंकी पहले भी महाबोधि मंदिर में बम ब्लास्ट कर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर चुके हैं. इसके अलावा कुछ दिनों पहले महाबोधि मंदिर को बौद्ध भिक्षुओं को सौंपने को लेकर भी काफी हंगामा हुआ था. इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गया पुलिस द्वारा महाबोधि मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेले में नहीं होगी कोई परेशानी, इस एप से होगा हर समस्या का समाधान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >