मगध विश्वविद्यालय में विधि अध्ययन केंद्र का उद्घाटन छह को

मगध विश्वविद्यालय के नवनिर्मित एसएन ब्लॉक में विधि अध्ययन केंद्र सेंटर फॉर लीगल स्टडीज का उद्घाटन आगामी 6 अक्तूबर को विधिवत किया जायेगा.

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय के नवनिर्मित एसएन ब्लॉक में विधि अध्ययन केंद्र सेंटर फॉर लीगल स्टडीज का उद्घाटन आगामी 6 अक्तूबर को विधिवत किया जायेगा. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही ने बताया कि यह केंद्र विद्यार्थियों को उच्चस्तरीय विधि शिक्षा, अनुसंधान और व्यावहारिक प्रशिक्षण का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा. कुलपति ने कहा कि सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को न केवल विधि के सैद्धांतिक आयामों से परिचित कराना है, बल्कि उन्हें समकालीन सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी चुनौतियों के अनुरूप न्यायिक एवं विधिक समाधान विकसित करने के लिए तैयार करना भी है. यह पहल विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पहचान को मजबूत करेगी. उन्होंने आगे कहा कि विधि शिक्षा का यह नया अध्याय समाज में न्याय की स्थापना और विधि शासन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >