गया जी के ANMMCH में MBBS इंटर्न से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, सीनियर रेजिडेंट पर केस दर्ज

गया जी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक एमबीबीएस इंटर्न के साथ दुष्कर्म की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ऑर्थो विभाग के एक सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर यह गंभीर आरोप लगा है.

गया जी के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएनएमएमसीएच) में एक एमबीबीएस इंटर्न के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. ऑर्थो विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अविनाश कुमार पर इंटर्न को बोधगया ले जाकर जबरन शराब पिलाने और फिर अस्पताल के कमरे में दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है. पीड़िता के बयान पर मगध मेडिकल थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

ड्यूटी के दौरान नंबर लेकर बोधगया ले जाने का बनाया दबाव, जबरन पिलाई शराब

पुलिस के अनुसार घटना 21 अगस्त की है. पीड़िता उस दिन ऑर्थो ओपीडी में ड्यूटी पर थी, उसी दौरान आरोपित डॉक्टर ने उससे मोबाइल नंबर लिया.

शाम करीब 5:40 बजे डॉक्टर अविनाश ने फोन कर इंटर्न पर बोधगया में एक पार्टी में चलने का दबाव बनाया. पीड़िता के बयान के मुताबिक बोधगया पहुंचने पर आरोपित ने उसे जबरन शराब पिलाई.

सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के कमरे में दुष्कर्म का प्रयास, हॉस्टल के पास छोड़ा

आरोप है कि शराब पिलाने के बाद डॉक्टर पीड़िता को वापस मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक स्थित अपने कमरे में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म का प्रयास किया.

Also Read : पटना-गया पैसेंजर ट्रेन करीब 2 घंटे विलंब से पहुंची गया जंक्शन, यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार

पीड़िता के लगातार विरोध करने, रोने और हॉस्टल छोड़ने की मिन्नतें करने के बाद आरोपित ने उसे बदहवास हालत में उसके हॉस्टल के पास छोड़ दिया.

मगध मेडिकल थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

मगध मेडिकल थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपित डॉक्टर अविनाश कुमार के खिलाफ छेड़खानी और संबंधित धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

शुरुआती जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते को लेकर बातचीत हो रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रोशन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >