ऑपरेशन के बाद प्रसूता का खुल जा रहा टांका, मगध मेडिकल अस्पताल उपाधीक्षक को मिली 10 शिकायतें

मगध मेडिकल अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में मरीजों के ऑपरेशन के बाद टांका खुलने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं. बुधवार को आधा दर्जन से अधिक मरीजों के परिजन उपाधीक्षक से मिले और इस गंभीर मामले की जांच की मांग की.

मगध मेडिकल अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में मरीजों के ऑपरेशन के बाद टांका खुल जाने की शिकायत लगातार ही मिल रही है. बुधवार को उपाधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार अग्रवाल के पास आधा दर्जन से अधिक मरीजों के परिजन शिकायत लेकर पहुंच गये.

परिजनों ने कहा कि उनके मरीज का ऑपरेशन के चार-पांच दिनों के बाद ही टांका खुलने की बात बतायी जाती है. कुछ दिनों के बाद फिर से ऑपरेशन के बाद टूटा हुआ टांका में दोबारा टांका देने की बात बतायी जा रही है. यह हालत एक-दो के साथ नहीं बल्कि 10 मरीजों के साथ हुई है.

मरीज के परिजनों को उपाधीक्षक ने आश्वासन दिया कि लिखित शिकायत दें, उसके बाद जांच कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि पहले भी इस तरह की शिकायत मिली थी. उसके लिए विभागाध्यक्ष को सारे मामले देखने का आग्रह किया गया था. इसके बाद भी शिकायत आना गंभीर मामला है. इसकी जांच कर इसमें सुधार के लिए उचित कदम उठाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेद्र मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >