गया जी : LJP रामविलास अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, शाकिब रजा को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की गया में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने और विस्तार पर जोर दिया गया. शाकिब रजा को गया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जो प्रकोष्ठ को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे.

गया जी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक सोमवार को गया में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने की.

इस दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

शाकिब रजा को मिली गया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त गया जिलाध्यक्ष के रूप में शाकिब रजा को जिम्मेदारी सौंपी गई. प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शाकिब रजा ने संगठन की गतिविधियों को तेज करने तथा प्रकोष्ठ को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया.

प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल का संबोधन और अभियान

मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने कहा कि 20 मई से बिहार में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहना होगा. सलीम साहिल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार अल्पसंख्यक समाज के हितों की बात करते रहे हैं.

संगठन के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को सभी वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया.

बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मजबूत संगठन केवल पदाधिकारियों के प्रयास से नहीं बनता, बल्कि कार्यकर्ताओं की जमीनी सक्रियता और आपसी समन्वय से संगठन को मजबूती मिलती है. आगामी दिनों में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और तेज करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर काम किया जाएगा.

Also Read : गया जी : एक ही परिवार के यहां चौथी बार चोरी, लाखों के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर गए चोर

बैठक में पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई. इस मौके पर हक्कानी खान, यासीन अंसारी, मुमताज शेख, खुर्शीद अख्तर, मोहम्मद मुजाहिद, मुजफ्फर इमाम, सद्दाम हुसैन, जाहिद खान, मिराज खान, रमशा खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >