बाइक पर लदी शराब जब्त, एक तस्कर भी अरेस्ट

गया-राजगीर एनएच 82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इचुआ के निकट पुलिस ने बुधवार की सुबह एक बाइक पर लदी 50 लीटर देसी शराब जब्त की.

वजीरगंज.

गया-राजगीर एनएच 82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इचुआ के निकट पुलिस ने बुधवार की सुबह एक बाइक पर लदी 50 लीटर देसी शराब जब्त की. वहीं शराब बेचने के एक पूर्व के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि पुलिस ने सुबह गश्ती के दौरान एक बाइक का पीछा किया. लेकिन, शराब तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक पर बोरे व उसकी डिक्की में 50 लीटर देशी शराब पायी गयी, जिसे बरामद कर थाना लाया गया है. मामला दर्ज करते हुए संबंधित तस्कर की पहचान कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है. वहीं बुधवार को दखिनगांव के बबलू मांझी को गिरफ्तार कर जेला भेजा गया है. दो वर्ष पूर्व उसके घर से 45 लीटर देसी शराब सहित 60 लीटर फुला हुआ जावा महुआ का घोल पाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >