रसायन विज्ञान विभाग में व्याख्यानमाला आयोजित

एमयू के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग में विभाग के संस्थापक प्रो इबी सिंह की स्मृति में व्याख्यान शृंखला का भव्य शुभारंभ हुआ.

बोधगया. एमयू के स्नातकोत्तर रसायनशास्त्र विभाग में विभाग के संस्थापक प्रो इबी सिंह की स्मृति में व्याख्यान शृंखला का भव्य शुभारंभ हुआ. विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो एसएनपी यादव दीन ने विभाग के संस्थापक प्रो ईबी सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्याख्यान का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव सहित विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे. व्याख्यान शृंखला के पहले वक्ता के रूप में सेंट एंड्र्यूज कॉलेज, डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के डिस्टिंग्विश्ड वैज्ञानिक प्रो मोहम्मद राशिद तनवीर ने सौर ऊर्जा : अगली पीढ़ी की ऊर्जा विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण में प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कुलपति प्रो एसपी शाही के निरंतर प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो एसएनपी यादव दीन को सह-शैक्षणिक गतिविधियों की शृंखला आरंभ करने में उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस व्याख्यान शृंखला की शुरुआत विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. डॉ पार्थ प्रतिम दास ने विभाग के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक प्रो इबी सिंह के योगदान को याद किया. प्रो दीन ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALENDRA PRATAP SINGH

KALENDRA PRATAP SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >