छह साल से अटकी जमीन, रजिस्ट्री रोक हटाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

Gaya Ji News : निबंधन कार्यालय द्वारा 30 जनवरी को रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अब तक मानपुर अंचल कार्यालय की ओर से रिपोर्ट नहीं भेजी गई है.

Gaya Ji News : (संजीव कुमार सिन्हा )

जिले के मानपुर अंचल क्षेत्र के मौजा भदेजा निवासी संजय कुमार ने जिला पदाधिकारी, गया से अपनी जमीन को रजिस्ट्री रोक सूची से मुक्त कराने की गुहार लगाई है. उन्होंने आवेदन देकर बताया कि उनकी भूमि खाता संख्या 76, प्लॉट संख्या 14 से संबंधित मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके कारण वे जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं.

पीड़ित संजय कुमार ने कहा कि उनकी बेटी की शादी तय हो चुकी है, लेकिन जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक के कारण उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला पदाधिकारी के जनता दरबार से निबंधन कार्यालय, गया द्वारा 30 जनवरी 2026 को रिपोर्ट मांगी गई थी, लेकिन अब तक मानपुर अंचल कार्यालय की ओर से रिपोर्ट नहीं भेजी गई है.

2020 से पहले भूमि की रजिस्ट्री पर कोई रोक नहीं थी

आवेदन में उन्होंने उल्लेख किया है कि वर्ष 2020 से पहले उक्त भूमि की रजिस्ट्री पर कोई रोक नहीं थी बाद में मानपुर अंचल के वरीय पदाधिकारी द्वारा 30 सितंबर 2020 को स्पष्ट किया गया था कि मौजा भदेजा में संबंधित भूमि वन भूमि नहीं, बल्कि रैयती भूमि है.

संजय कुमार ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि अंचल कार्यालय से शीघ्र रिपोर्ट मंगवाकर उनकी भूमि को रजिस्ट्री रोक सूची से मुक्त किया जाए, ताकि उनकी बेटी की शादी समय पर संपन्न हो सके और परिवार को राहत मिल सके.

Also Read: गया के गुरुआ में महारुद्र यज्ञ का हुआ समापन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >