मांगों को लेकर भूमि सुधार कर्मचारियों ने दिया धरना

मांगों को लेकर भूमि सुधार कर्मचारियों ने दिया धरना

संवाददाता, गया जी. सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को गृह जिला में पदस्थापना सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) के बैनर तले गांधी मैदान स्थित धरना स्थल पर जिले के राजस्व कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना दिया. धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने की. सभा के माध्यम से धरना में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि अपनी लंबित मांगों को लेकर विगत कई वर्षों से बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (गोप गुट) द्वारा विभागीय पदाधिकारियों तथा तत्कालीन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से कई बार अनुरोध किया जा चुका है. विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के हस्ताक्षर से पूर्व में मांगों को पूर्ण करने के लिए पत्र भी जारी किया जा चुका है. बावजूद आज तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है. कर्मचारियों ने सभा के माध्यम से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने की सरकार से मांग की है. सभा को इनके अलावा उपाध्यक्ष राहुल कुमार, सचिव राजन कुमार, कर्मचारी नितेश कुमार, तकसीर आलम, बैजनाथ कुमार, मनीष कुमार सहित संघ से जुड़े कई अन्य नेताओं ने संबोधित किया. धरनार्थियों में काफी संख्या में राजस्व कर्मचारी शामिल थे. इनकी मुख्य मांगें इनकी मुख्य मांगों में विभाग की ओर से बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथ किये गये समझौता को शीघ्र लागू करने, राजस्व कर्मचारी का ग्रेड पे 1900 लेवल-दो के स्थान पर ग्रेड पे 2800 लेवल-पांच करने, राजस्व कार्यों के निबटारे के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, कार्य अवधि 10 बजे सुबह से शाम पांच बजे तक का अनुपालन करने, कर्मचारियों को एक हलका अथवा पंचायत का प्रभार देना शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >