Gaya News : महुआडीह में बंद बीएसएफ जवान के घर से लाखों की चोरी

Gaya News : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर आहर महुआडीह मुहल्ले में बीएसएफ के जवान के बंद घर से लाखों रुपये के आभूषण एवं नकद चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है.

मानपुर. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर आहर महुआडीह मुहल्ले में बीएसएफ के जवान के बंद घर से लाखों रुपये के आभूषण एवं नकद चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान रवि कुमार मूल रूप फतेहपुर केनार गांव के रहनेवाले हैं और वर्तमान समय में राजस्थान के जयपुर में पदस्थापित हैं. नौरंगा पंचायत के महुआडीह मुहल्ले में नया मकान बना रखा है, जिसमें उनका परिवार एवं किरायेदार रह रहे हैं. जानकारी के अनुसार घर बंद था तभी मेन गेट का ताला काट कर चोरी हो गयी. फिलहाल कितनी संपत्ति की चोरी हुई हैं इसका आकलन रवि के परिवारजनों के आने के बाद ही हो सकता है. इधर, घटनास्थल का पुलिस ने निरीक्षण भी किया है. फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >