गया जी : खेत में काम के दौरान बिगड़ी मजदूर की तबीयत, इलाज के दौरान मौत से गांव में मातम

गया जी के सलेमपुर गांव में 50 वर्षीय मजदूर जितेंद्र पासवान की खेत में काम के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर जितेंद्र पासवान की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वे अपने पीछे दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गये हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेत में काम के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जितेंद्र पासवान खेत में बिचड़ा निकालने के लिए गए थे. इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे खेत में ही असहज महसूस करने लगे. आनन-फानन में उन्हें घर लाया गया, जहां पहले एक निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया. लेकिन हालत लगातार गंभीर होती गई.

बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान निधन

इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर किया गया. वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया. दुर्भाग्यवश पटना ले जाने के दौरान इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी.

परिजनों का सदमे में होना और ग्रामीणों द्वारा शोक व्यक्त करना

जितेंद्र पासवान की असामयिक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं. गांव के लोगों ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >