गयाजी: खुले मेनहोल से बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा, ग्रामीण बोले-बड़े हादसे से पहले जागे प्रशासन

Gaya Ji News : गया के कोंच बाजार मोड़ के पास नाले का मेनहोल खुला होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं. व्यस्त मार्ग होने की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है.

कोंच से श्रीनिवास की रिपोर्ट :
Gaya Ji News :
कोंच बाजार मोड़ के पास स्थित नाले का खुला मेनहोल लोगों के लिए लगातार हादसों का कारण बनता जा रहा है. इस व्यस्त मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में पैदल यात्री, बाइक सवार और अन्य वाहन चालक गुजरते हैं, लेकिन खुले मेनहोल की वजह से यहां दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है.

दिनभर में चार से पांच लोग हो रहे हादसों के शिकार

स्थानीय ग्रामीण सुनील शर्मा, सुधीर कुमार एवं शैलेश कुमार ने बताया कि इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उनका कहना है कि दिनभर में चार से पांच लोग किसी न किसी रूप में इस खुले मेनहोल की चपेट में आ जाते हैं. इस लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों और बाजार आने-जाने वाले राहगीरों में काफी असुरक्षा का माहौल है.

बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी

इस खुले मेनहोल के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है, जो अनजाने में पैर फिसलने या दिखाई न देने की वजह से इस नाले में गिर जाते हैं. इसके साथ ही रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. कई बाइक सवारों का पहिया इस मेनहोल में अचानक फंस जाने से वे गिरकर चोटिल और घायल हो चुके हैं.

ग्रामीणों ने की मेनहोल को जल्द ढकवाने की मांग

सड़क के बीचों-बीच स्थित इस जानलेवा बने मेनहोल को लेकर स्थानीय लोगों ने गहरी चिंता व्यक्त की है. ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है. उन्होंने मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना इस मेनहोल को शीघ्र ही दुरुस्त कर ढकवाया जाए और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

Also Read: गयाजी में भारतमाला सड़क पर बवाल: कब्रिस्तान बचाने के लिए अड़े ग्रामीण, प्रशासन ने बैठक कर निकाला समाधान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >