पर्यावरण दिवस पर चौंकाने वाला खुलासा, सरकारी जमीन से गायब हो रहे कीमती पेड़, बढ़ाई गई सुरक्षा

Gaya Ji News: गया जिले के कोंच प्रखंड मुख्यालय परिसर में पेड़ चोरों का आतंक बना हुआ है. पिछले एक वर्ष में परिसर से करीब 50 से 60 कीमती पेड़ गायब हो चुके हैं, जिनमें ज्यादातर शीशम के पेड़ हैं.

Gaya Ji News (कोंच से श्रीनिवास की रिपोर्ट) :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बातें की जा रही हैं, वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर में पेड़ चोरी की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. जानकारी के अनुसार पिछले एक वर्ष में परिसर से करीब 50 से 60 कीमती पेड़ गायब हो चुके हैं. इनमें अधिकांश शीशम के पेड़ शामिल हैं, जिनकी बाजार में भारी कीमत है.

अवैध कटाई से पर्यावरण को नुकसान, स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ चोर लगातार सरकारी परिसर को निशाना बना रहे हैं, जिससे परिसर की हरियाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावों के बीच सरकारी दफ्तर के नाक के नीचे से हो रही इस अवैध कटाई से लोगों में काफी नाराजगी है. लोगों ने चोरों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

गिरे हुए पेड़

बीडीओ ने सुरक्षा के लिए नए गार्ड की तैनाती की

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बिपुल भारद्वाज ने बताया कि परिसर की सुरक्षा के लिए नए गार्ड की तैनाती की गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरक्षा बढ़ने से पेड़ चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगेगी. साथ ही परिसर में पहले से गिरे हुए पेड़ों और लकड़ियों को एक स्थान पर सुरक्षित निगरानी में रखा जा रहा है, ताकि उनकी चोरी न हो सके. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही है.

Also Read: क्यों पड़ा गयाजी के इस चौराहे का नाम ‘गोलपत्थर’? जानें 16 फुट ऊंचे बलुआ खंभे और फारसी कनेक्शन की पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Suryakant Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >