अपहरण कर बच्चे की हत्या, विरोध में जाम

गया के कोंच आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगा कर परिजनों ने रविवार को अहियापुर-गुरारू पथ पर सियाडीह मोड़ के समीप सड़क जाम कर दी.

गया के कोंच आठ वर्षीय बच्चे के अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगा कर परिजनों ने रविवार को अहियापुर-गुरारू पथ पर सियाडीह मोड़ के समीप सड़क जाम कर दी. सड़क जाम हटाने को लेकर ग्रामीण व पुलिस के बीच झड़प भी हुई. जानकारी के अनुसार, सियाडीह गांव के योगेंद्र सिंह का आठ वर्षीय पुत्र पिता के साथ घर के बाहर सोया था. रात में पिता शौच के लिए घर के अंदर गये़ इसी दौरान बच्चा अचानक गायब हो गया. रात में ही पुलिस व ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला़ इसके बाद रविवार की सुबह उसकी लाश मिली़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >