गया जी : विधायक रोमित कुमार ने अधिकारियों से मांगी समस्याग्रस्त स्कूलों की सूची, खाद दुकानों में छापेमारी का निर्देश

गया जी जिले के खिजरसराय में विधायक रोमित कुमार ने बीस सूत्री बैठक में स्थानीय जनसमस्याएं सुनीं. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, नल-जल योजनाओं में गड़बड़ियों पर अधिकारियों को फटकार लगाई और संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए.

Gaya News : गया जी जिले के खिजरसराय प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्थानीय विधायक रोमित कुमार ने शिरकत की. उन्होंने सदस्यों से कहा कि किसी पूरे विभाग को एकमुश्त भ्रष्ट नहीं कहें.

इसके लिए पहले होमवर्क कर संबंधित योजना और उसमें हुई अनियमितता का मामला सामने लाएं. सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सदस्य निगरानीकर्ता हैं.

शिक्षा व कानून व्यवस्था

शिक्षा विभाग से जुड़ी शिकायत पर विधायक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 20 समस्याग्रस्त विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. एक सदस्य ने सरबहदा विद्यालय में वर्ष 2006 में बहाल एक शिक्षक के लंबे समय से विद्यालय नहीं आने का मामला उठाते हुए कार्रवाई की मांग की.

सहयोग पोर्टल पर शिकायत के बावजूद बेला मोड़ पर जाम की समस्या दूर करने के लिए चौकीदार की तैनाती नहीं होने पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष दयाशंकर ने नाराजगी जतायी. क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर भी सवाल उठाये गये.

नल-जल योजना में गड़बड़ी

रौनिया और मशाविगहा में नल-जल योजना की समस्या का मामला उठा. कुडवा पंचायत के आदमपुर में बोरिंग होने के बाद भी तथा हथियावा के सपनेरी में नल-जल चालू नहीं होने पर सदस्यों ने अधिकारियों से जवाब मांगा. उचोली में नल-जल के पानी से खेत पटवन किये जाने की शिकायत भी की गयी.

स्वास्थ्य व खाद कालाबाजारी

स्वास्थ्य विभाग खिजरसराय अस्पताल में प्रसव के बाद मौसमी कुमारी को भोजन नहीं मिलने का मामला उठाया गया. सरबहदा अस्पताल में रात के समय चिकित्सक व कर्मियों के नहीं रहने तथा सरबहदा पशु अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने पर भी चर्चा हुई.

खाद की कालाबाजारी पर विधायक रोमित कुमार ने कृषि विभाग के पदाधिकारी को खाद दुकानों में छापेमारी का निर्देश दिया.

अंचल कार्य व उपस्थिति

अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, परिमार्जन में देरी तथा दांगी जाति का प्रमाणपत्र नहीं बनने का मामला भी उठाया गया. अंचलाधिकारी ने कहा कि आवेदन मिलने पर स्थल पर राजस्व कर्मचारी भौतिक सत्यापन कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा. बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास, कल्याण विभाग सहित अन्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई.

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा गहलोत, अंचल अधिकारी केशव किशोर, 20 सूत्री अध्यक्ष पिंकी देवी, उपाध्यक्ष दयाशंकर, राजस्व अधिकारी नवल आनंद, संजीत पासवान, सदस्य चन्द्रशेखर गिरी, मो आबिद, अर्जुन राम, शंभु शिवलेश, प्रमोद कुशवाहा, आपूर्ति पदाधिकारी मो खुर्शीद, थानाध्यक्ष नेहा कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ रंजन

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >