Khijarsarai E-Tricycle Distribution : गया जी जिले के खिजरसराय के बुनियाद केंद्र में मंगलवार को 25 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित इ-ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में नीमचक बथानी के एसडीओ केशव आनंद और बीडीओ पूजा गहलौत मौजूद रहीं. अधिकारियों ने दिव्यांगजनों को इ-ट्राई साइकिल सौंपने के बाद हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया.
लाभार्थियों के चेहरे पर दिखी खुशी
इ-ट्राई साइकिल मिलने के बाद दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी. लाभार्थियों ने कहा कि अब उन्हें रोजमर्रा के जरूरी सामान लाने, बाजार जाने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
आत्मनिर्भर बनने में मिलेगी मदद
बैटरी चालित ट्राई साइकिल उनके आवागमन को आसान बनाने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने में भी मदद करेगी.
एसडीओ केशव आनंद का वक्तव्य
एसडीओ केशव आनंद ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है. इस तरह की सुविधाओं से उनके दैनिक जीवन में काफी सहूलियत होगी.
Also Read : गंगा सतलज एक्सप्रेस की तेल टंकी फटी, लगातार रिस रहा था तेल; देव रोड के पास रोककर 45 मिनट में हुई मरम्मत
बीडीओ पूजा गहलौत ने दी शुभकामनाएं
बीडीओ पूजा गहलौत ने भी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उपलब्ध करायी गयी सुविधा का उपयोग अपने आवश्यक कार्यों के लिए करें. कार्यक्रम में बुनियाद केंद्र के कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
