30 लीटर शराब के साथ कंडी का धंधेबाज गिरफ्तार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइपास पर बाइक सवार शराब धंधेबाज को 30 लीटर महुआ शराब के साथ दबोच लिया गया.

मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाइपास पर बाइक सवार शराब धंधेबाज को 30 लीटर महुआ शराब के साथ दबोच लिया गया. वहीं उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया. शराब धंधेबाज की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडी नवादा गांव निवासी अशोक कुमार यादव के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि मानपुर के भदेजा तरफ से बाइक सवार दो शराब धंधेबाजों के आने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ अशोक कुमार यादव नामक युवक को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. वहीं भागने वाला सहयोगी की पहचान गया शहर के तेलबिगहा के अंकित कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >