Jitan Ram Manjhi Statement (संजीव कुमार सिन्हा ) : गया जी शहर में स्थित हरिदास सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह में शनिवार को हम पार्टी द्वारा आयोजित गया जी जिला कार्यकारिणी के गठन एवं प्रदेश पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए.
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों और मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया.
नीतीश कुमार ने बनाया था मुख्यमंत्री, उन्होंने ही हटाया: मांझी
जीतन राम मांझी ने कहा कि “हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बनाए थे, इसमें कोई दो राय नहीं है. लेकिन हमें मुख्यमंत्री पद से भी नीतीश कुमार ने ही हटाया. हम क्या गलत काम कर रहे थे?”
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समर्थन में खड़े हुए केंद्रीय मंत्री
उन्होंने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पीछे भी कई लोग लगे हुए हैं. मांझी ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर उन्हें भी परेशान करने की कोशिशें हो रही हैं.
Also Read :गया जी रोजगार मेले में 2300 युवाओं ने दिया बायोडाटा, 824 का चयन; जानिए किन नौकरियों के मौके मिले
सम्राट चौधरी को दिया भरोसा, कहा- हम आपके साथ खड़े रहेंगे
जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “सम्राट चौधरी घबराना मत. हमारे पास 50 आदमी हैं तो हम आपके साथ 50 आदमी खड़े रहेंगे, क्योंकि आप अच्छा काम कर रहे हैं.”
जिला कार्यकारिणी गठन व प्रदेश पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
हरिदास सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह में आयोजित इस समारोह में हम पार्टी के जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया.
