Gaya News: गया जंक्शन पर 52.83 लाख रुपये के साथ झारखंड का युवक गिरफ्तार, RPF टीम को मिली बड़ी कामयाबी

Gaya News: गया रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या वन बी के हावड़ा छोर के पास से RPF की टीम ने लाखों रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Gaya News: RPF की टीम ने गया रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफॉर्म संख्या वन बी के हावड़ा छोर के पास 24 लाख रुपये के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी सुमित कुमार अग्रवाल के रूप में की गयी है. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर RPF की टीम ने स्टेशन रोड स्थित एक होटल में छापेमारी कर 28 लाख 84 हजार 300 रुपये और बरामद किये. इस संबंध में डीडीयू मंडल के RPF सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज ने बताया कि गया रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों के खिलाफ RPF इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था.

कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका

इसी दौरान एक युवक को भागते हुए देखा गया. RPF ने उसे पकड़ा और छानबीन की, तो उसके पास से 24 लाख कैश बरामद किये गये. RPF की टीम ने रुपये के बारे में वैध प्रमाण पत्र मांगे, लेकिन कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद RPF की टीम ने गिरफ्तार कर विशेष पूछताछ की. कमांडेंट ने बताया कि गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर एक होटल में छापेमारी कर और रुपये बरामद किये गये. इधर,RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पटना के डायरेक्टर को सूचना दी गयी. सूचना मिलने के बाद आइटी टीम पहुंची व मामले की जांच की. जांच के बाद कागजी कार्रवाई करते हुए अपने साथ अग्रिम कार्रवाई के लिए ले गयी.

कई जगहों से वसूले गये थे रुपये

गिरफ्तार युवक ने RPF की टीम को बताया कि वह संजय भालोटीया जमशेदपुर जुगसलाई नया बाजार(झारखंड) के यहां 15,600 की महीने पर पिछले छह वर्ष से नौकरी कर रहा है. मालिक की लोहे के छड़ की कंपनी है. मालिक के बताये अनुसार, गया, रोहतास व औरंगाबाद जिले में सप्लाइ छड़ का पैसा वसूलने के लिए आया था. गया, नबीनगर और औरंगाबाद से पैसा को वसूल कर लाया था. इसी दौरान गया रेलवे स्टेशन पर RPF की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. इधर, RPF इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पितृपक्ष मेले को देखते हुए बाहर से आनेवाली ट्रेनों के साथ-साथ गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली ट्रेनों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में बड़े धमाके की साजिश कर रहे थे नक्सली, पुलिस ने नाकाम की योजना

Champaran Flood: गंडक नदी के प्रलयकारी बाढ़ की चपेट मे आने से चम्पारण तटबंध टूटा, अफरा तफरी मची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >