गुरु पूर्णिमा पर डाक कांवरिया संघ ने बैजूधाम में किया जलाभिषेक

प्रखंड के प्रसिद्ध स्थल बाबा बैजू धाम में रविवार की अहले सुबह गुरारू के डाक कांवरिया संघ का एक जत्था पहुंचा और बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया.

गुरुआ. प्रखंड के प्रसिद्ध स्थल बाबा बैजू धाम में रविवार की अहले सुबह गुरारू के डाक कांवरिया संघ का एक जत्था पहुंचा और बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया. इसका नेतृत्व सुदर्शन कुमार ने किया. उन्होंने ने बताया कि हमलोग सालों भर प्रत्येक माह पूर्णिमा के दिन गुरारू के नकटी पुल से जल उठाकर बाबा बैजू धाम आते हैं और मंदिर की साफ-सफाई करते हैं. इसके बाद भजन कीर्तन भी करते हैं. इस मौके पर गुरारू डाक कांवरिया संघ के सदस्य गौतम कुमार, ईश्वर चौधरी, ओमप्रकाश, अमित कुमार, फंटूश, सोनू कुमार, दिनेश साहू, शंकर कुशवाहा, महेंद्र यादव, जितेंद्र पासवान व विकास साहू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >