घायल हुए पलामू के युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

इमामगंज-कोठी मुख्य मार्ग पर बारा मोड़ के नजदीक बाइक और इ-रिक्शे के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी.

इमामगंज. इमामगंज-कोठी मुख्य मार्ग पर बारा मोड़ के नजदीक बाइक और इ-रिक्शे के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. युवक की पहचान झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मनातू थाना क्षेत्र के लहरिया गांव के 24 वर्षीय छोटू कुमार के रूप में की गयी है. इधर, घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती करवाया गया. चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज करते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के लिए जाते वक्त रास्ते में मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >