ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ने डीएवी कैंट एरिया स्कूल के बच्चों से की मुलाकात

एनसीसी कैडेटों को सैन्य, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट से संबंधी टिप्स के साथ फिजिकल फिटनेस, ऑप्टिकल कोर्स की दी जानकारी

एनसीसी कैडेटों को सैन्य, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट से संबंधी टिप्स के साथ फिजिकल फिटनेस, ऑप्टिकल कोर्स की दी जानकारी

वरीय संवाददाता, बोधगया.

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर गया के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने डीएवी कैंट एरिया स्कूल का दौरा किया. एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया व स्कूल के प्रिंसिपल अंजलि ने ब्रिगेडियर राम नरेश एवं छह बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) को बुके भेंट कर स्वागत किया. इस मौके पर ब्रिगेडियर राम नरेश ने एनसीसी कैडेटों को सैन्य, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट से संबंधी टिप्स के साथ फिजिकल फिटनेस, ऑप्टिकल कोर्स आदि विषयों के बारें में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज हम यहां के बच्चों को संबोधित करने आये थे. इस स्कूल के बारे में, स्कूल की संस्कृति के बारे में व एनसीसी सिस्टम के बारे में बहुत कुछ सुना था, तो हमने सोचा कि हम खुद जाकर क्यों न इसका अनुभव करें. मुझे लगा कि कुछ हम इन्हें बताएं और कुछ हम भी इनसे सीखें. उन्होंने बताया कि जब स्कूल की प्रिंसिपल और कैडेट्स के साथ पारस्परिक संवाद हुआ तो पाया कि बहुत ही उम्दा स्टैंडर्ड है. हम चाहते हैं कि काश ऐसा वातावरण, ऐसे माहौल और ऐसे बच्चे तैयार करें. उन्होंने एनसीसी कैडेटों की प्रगति के मूल्यांकन और विभिन्न गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया. मौके पर सुबेदार संजय, अरविंद, एनसीसी पदाधिकारी बी तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kalendra pratap singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >