कलशयात्रा निकालकर 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ

प्रखंड के अंगरा गांव से शनिवार की सुबह कलश यात्रा निकालकर 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ.

कोंच. प्रखंड के अंगरा गांव से शनिवार की सुबह कलश यात्रा निकालकर 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा शुभारंभ होने से पहले सैकड़ों कन्याओं, महिलाओं व पुरुषों के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. भक्त हरि नाम संकीर्तन करते हुए वाद्य यंत्रों और बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए भक्ति के भाव में चल रहे थे. कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. कलश यात्रा अंगरा स्थित ठाकुरबाड़ी से प्रारंभ होकर दौरमा गांव होते हुए सिमरहूआ सूर्यमंदिर स्थित पोखरा के पास पहुंची. जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया गया. कथा वाचक रामानुजाचार्य स्वामी श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कि कलश में सारे देवता विराजमान होते हैं और कलश को महिलाओं के सिर पर रखकर भ्रमण करने से धरा सिद्ध होती है. इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पुण्यदेव यादव, प्रभात कुमार, गुड्डू शर्मा, रामाशीष शर्मा, चितरंजन शर्मा, महेंद्र साव, उदय साव, श्याम नंदन, नौलेश शर्मा, बबलू कुमार, धनंजय शर्मा, आरती देवी, रिया कुमारी, स्वाति देवी, सविता देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >