गया जी : इमामगंज की बेटी नूरैशा ने CJI सूर्यकांत को बांधी राखी, ऐसे मिला मौका

गया जी के इमामगंज प्रखंड की बेटी नूरैशा नवाज खान ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कलाई पर रक्षाबंधन पर राखी बांधी. यह उनके लिए एक अत्यंत गौरव का क्षण रहा. दिल्ली के डीपीएस स्कूल के आमंत्रण पर पहुंची नूरैशा की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

CJI Surya Kant (निर्भय पांडेय) : गया जी के इमामगंज प्रखंड के सुदूरवर्ती कोठी क्षेत्र के बिकोपुर पंचायत की मुखिया मेहरे अंगेज खानम एवं समाजसेवी छोटन खान की पुत्री नूरैशा नवाज खान ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कलाई पर राखी बांधी.

नूरैशा के लिए रहा गौरव का क्षण

इस अवसर पर नूरैशा ने अपनी इस मुलाकात और सीजेआई को राखी बांधने के अनुभव को अपने जीवन के लिए एक बेहद गौरव का क्षण बताया है.

दिल्ली के डीपीएस स्कूल से मिला था आमंत्रण

समाजसेवी छोटन खान ने जानकारी दी कि नूरैशा का चयन दिल्ली के प्रतिष्ठित डीपीएस स्कूल आरकेपुरम की ओर से किया गया था, और स्कूल के माध्यम से मिले मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक आमंत्रण पर उसने उनसे मुलाकात की.

Also Read : गया जी : एक ही टेबल पर 3 साल से जमे कर्मियों की बदलेगी जिम्मेदारी, विभाग बोला- इससे भ्रष्टाचार को मिलता है बढ़ावा

क्षेत्र के लोगों में फैली खुशी की लहर

कोठी जैसे सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्र की बेटी को देश के मुख्य न्यायाधीश को रक्षाबंधन पर राखी बांधने का दुर्लभ अवसर मिलने से पूरे इलाके के लोगों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है.

मुख्य न्यायाधीश को राखी बांधती कोठी की लाल | Prabhat Khabar Network

परिवार और समाज में हर्षोल्लास

एक साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाली बेटी की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >