गया के मानपुर में शराब के नशे में पति ने पत्नी की गला काट हत्या कर दी, खुद भी गंभीर रूप से घायल

गया के मानपुर में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना के बाद वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gaya Ji Husband Kills Wife: गया के मानपुर थाना क्षेत्र के वाराडीह गांव में रविवार को बेरहमी से हत्या करने की घटना सामने आयी है. आरोप है कि शराब के नशे में एक पति ने अपनी 45 वर्षीय पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी. घटना के बाद पति भी खुद को मारने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान वाराडीह गांव निवासी मनोज विंद की पत्नी फेकनी देवी के रूप में हुई है.

कमरे में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार, घटना के समय पति-पत्नी कमरे के अंदर थे और कमरा अंदर से बंद था. उनके चार बच्चे, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे हैं, दूसरे मकान में सो रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी. कमरे के अंदर महिला का शव मिला. कमरे में खून बिखरा हुआ था. घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गयी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घायल पति अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद घायल मनोज को कमरे से बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष देवराज इंद्र, एसआई मोहम्मद इमरान, एसआई शिवानी कुमारी समेत एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाये. पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया गया है.

राजमिस्त्री का काम करता था मनोज

ग्रामीणों के अनुसार, मनोज राजमिस्त्री का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी फेकनी देवी खेती-बाड़ी से जुड़ी थीं. दोनों मेहनत-मजदूरी कर परिवार का जीवन-यापन करते थे. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >