Holi Special Trains: होली के समय हर साल ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ होती है. इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खास इंतजाम किया है. रेलवे ने हावड़ा और आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इन ट्रेनों का रूट गया जंक्शन समेत कई बड़े स्टेशनों से होकर रहेगा.
ट्रेनों के बारे में जानिए
पहली स्पेशल ट्रेन हावड़ा से खातीपुरा के बीच चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 03007 हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल 25 फरवरी और 11 मार्च 2026 को रात 11:55 बजे हावड़ा से चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:40 बजे किउल, 9:13 बजे नवादा, 10:35 बजे गया जंक्शन और दोपहर 2:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी. इसके बाद शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 03008 खातीपुरा-हावड़ा स्पेशल 27 फरवरी और 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे खातीपुरा से चलेगी. यह ट्रेन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे डीडीयू, शाम 5:30 बजे गया, 6:43 बजे नवादा और 8:38 बजे किउल रुकेगी. रविवार सुबह 5:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी.
दूसरी स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से खोरधा रोड जंक्शन के बीच चलेगी. ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार-खोरधा रोड स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक रोजाना रात 12:30 बजे आनंद विहार से चलेगी. यह दोपहर 3:15 बजे डीडीयू, शाम 6:40 बजे गया और रात 9:40 बजे गोमो पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन दोपहर 12:30 बजे खोरधा रोड जंक्शन पहुंचेगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 04065 खोरधा रोड से 28 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक रोजाना दोपहर 3:30 बजे चलेगी. यह अगले दिन सुबह 6:55 बजे गोमो, 10:30 बजे गया और 2:20 बजे डीडीयू पहुंचेगी. तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. रेलवे ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर और भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, मई में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, पूछे जाएंगे 33 सवाल
बिहार में नौकरियों की बौछार, इस विभाग में 16584 पदों पर जल्द होगी बहाली, डिप्टी सीएम का ऐलान
