गया. बरनवाल परिवार के बैनर तले शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित श्री मोहन लाल जीरादेई बरनवाल सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अहिवरण जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व वंदना गाकर किया गया. कार्यक्रम में बिहार प्रदेश बरनवाल वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल भी उपस्थित रहे. सभी लोग ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. बच्चों व महिलाओं ने होली गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में नगर बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पवन, सचिव राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विक्की बरनवाल, बरनवाल सेवा सदन के पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद, प्रशांत कुमार, महिला समिति की संगीता कश्यप, भारती प्रियदर्शिनी, बिहार प्रदेश बरनवाल मोदी महिला महासभा की संरक्षक रीता लाल, रजनी बरनवाल , अंशु बरनवाल, अंजली कुमारी, श्वेता राज, शिल्पी बरनवाल व अन्य उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
