लगातार बारिश से दलहन फसल को भारी नुकसान

पिछले पांच दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश से दलहन फसल को नुकसान पहुंचा है. मध्य जून में अबतक 170 एमएम बारिश हुई.

मानपुर. पिछले पांच दिनों से जिले में लगातार हो रही बारिश से दलहन फसल को नुकसान पहुंचा है. मध्य जून में अबतक 170 एमएम बारिश हुई. इससे खेतों में जलजमाव हो गया. गरमा मूंग फसल में लगे फल (दानों) में सड़न होने लगी है. मानपुर, नगर, खिजरसराय, वजीरगंज, बोधगया, शेरघाटी, बेलागंज, बांकेबाजार, गुरुआ, गुरारू, टिकारी आदि प्रखंडों में कृषक बड़े पैमाने पर खेतों में लगाते हैं. वहीं मानपुर प्रखंड में लगभग 300 हेक्टेयर जमीन पर मूंग की खेती होती है. इधर, सनौत पंचायत के प्रगतिशील किसान बबन सिंह,बच्चू महतो,चंद्रदेव महतो ने बताया कि मूंग फसल को पानी से काफी नुकसान हुआ. कृषि वैज्ञानिक इंजीनियर मनोज कुमार राय ने बताया कि गरमा मूंग फसल का जड़ में पानी लगने से पौधा सूख जायेगा. इसके अलावा फल भी सड़न आ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >