ऑटो व कार के बीच जोरदार टक्कर, एक की मौत

मानपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पर भोरे पंचायत के बदरा बदहपुर गांव के समीप रविवार की अहले सुबह करीब दो बजे ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

मानपुर. मानपुर-राजगीर मुख्य मार्ग पर भोरे पंचायत के बदरा बदहपुर गांव के समीप रविवार की अहले सुबह करीब दो बजे ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इसके साथ आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने अनुसार मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहम्मद नदीम के रूप में की गयी है. वह बदरा का रहनेवाला था. इधर गंभीर रूप से जख्मी की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कटहार गांव के रहनेवाले अवध बिहारी विश्वकर्मा के रूप में की गयी. अन्य आंशिक रूप से जख्मी निजी अस्पताल में इलाज के बाद घर चले गये. इधर, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि घटनास्थल से ऑटो एवं कार को जब्त कर ली गयी है. इधर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि ऑटो रोड किनारे बदरा के पास खड़ा थी और यात्री को बैठा रहा था. विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी. स्थानीय लोगों ने घटना के साथ ही कार चालक को बंधक बना लिया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवार वालों के लिखित तहरीर पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >