गया जी : पहाड़ पर पूजा कर रहे लोगों पर गिरी बिजली, एक की मौत, पुलिसवालों समेत 20 घायल

गया जी के गुरुपद गिरी पर्वत पर पूजा के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में दो पुलिस जवान भी शामिल हैं. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Gurupad Giri Mountain Lightning Strike (फतेहपुर से अऱविंद कुमार की रिपोर्ट) : गया जी के गुरुपद गिरी पर्वत पर शनिवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. घायलों में दो पुलिस जवान भी शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया जी रेफर किया गया है. मृतक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के विकास कुमार के रूप में हुई है.

सुरंग के पास के रास्ते पर गिरी बिजली

बताया जाता है कि फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित पर्वत के शिखर पर शनिवार की दोपहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे. इसी दौरान सुरंग से आगे जाने वाले रास्ते के समीप अचानक आकाशीय बिजली गिरी. इसकी चपेट में आने से कई श्रद्धालु वहीं पत्थरों पर गिर पड़े.

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर, टनकुप्पा, और वजीरगंज सीएचसी से एंबुलेंस मंगायी गयी और गुरपा भेजी गयी. स्थानीय ग्रामीणों तथा मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की तत्परता से घायलों को करीब 1680 सीढ़ियां उतारकर नीचे लाया गया. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच घायलों को रेफर कर दिया.

घायल का हो रहा उपचार | Prabhat Khabar Network

घायलों की सूची

घायलों में पप्पू लाल (40 वर्ष), प्रिया कुमारी (19), संजय पासवान (24), सुबोध कुमार (30), आकाश कुमार (10), आदल कुमार (12), शुभम कुमार (28), खुशी कुमारी (12), नीरू देवी (40), शंभू मालाकार (45), रूपा कुमारी (17), हृदय मोदी (35), अनूप कुमार (22), मनीष कुमार (15), रितु कुमारी तथा राकेश राजवंशी (28) खुशी कुमारी (13) शामिल हैं.

घायल महिला| Prabhat Khabar Network
घायल पुलिसकर्मी | Prabhat Khabar Network

तीन सीएचसी से पहुंची एंबुलेंस

घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी गुरुपद गिरी पर्वत और फतेहपुर सीएचसी पहुंचने लगे. हादसे के बाद पर्वत पर श्रद्धालुओं के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. स्थानीय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सुरक्षित नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया.

इधर घटना की सूचना पर फतेहपुर अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा, बीडीओ शशि भूषण साहू, गुरपा थाना प्रभारी शिवनंदन कुमार, फतेहपुर थाना के एएसआई मनोज कुमार सहित अन्य लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर हालत का जायजा लिया.

यह भी पढ़ें :

गया जी समेत 7 जिलों में पत्थर खनन की तैयारी, रोहतास में 478 हेक्टेयर वन भूमि चिह्नित; जानें किन जिलों में शुरू होगी प्रक्रिया

रात में अचानक भरभराकर गिरा घर, 6 घंटे मलबे में दबे रहे किशुन मांझी, सुबह ग्रामीणों ने पहुंचकर जिंदा निकाला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >