गया : गुरारू में कुम्हार प्रजापति समिति की नई कमेटी गठित, लक्ष्मण प्रजापति बने अध्यक्ष

गया जी के गुरारू प्रखंड में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का सम्मेलन आयोजित किया गया. इस दौरान लक्ष्मण प्रजापति को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया. वक्ताओं ने समाज को संगठित करने और युवाओं को जोड़ने पर बल दिया.

गया जी के गुरारू प्रखंड के बारा गांव स्थित एक निजी भवन में रविवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति का सम्मेलन सह चुनाव समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बाल अमृत प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पंडित, सहायक सचिव विपिन कुमार प्रजापति, सदस्य सुधीर पंडित, राजदेव प्रजापति व उमेश पंडित समेत समाज के कई लोग शामिल हुए.

सम्मेलन के दौरान गुरारू प्रखंड कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया. इसमें लक्ष्मण प्रजापति को प्रखंड अध्यक्ष, श्रीराम प्रजापति को सचिव तथा विवेक कुमार बिट्टू को कोषाध्यक्ष चुना गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया.

समाज को संगठित करने पर जोर

वक्ताओं ने समाज के लोगों की समस्याओं को संगठित तरीके से उठाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया.

सम्मेलन में सरकार से माटी कला बोर्ड की स्थापना करने की मांग भी उठायी गयी. वक्ताओं ने कहा कि माटी कला से जुड़े लोगों को सरकारी स्तर पर उचित प्रोत्साहन और सुविधाएं मिलने से इस पारंपरिक कला को बढ़ावा मिलेगा.

इस मौके पर राजेश प्रजापति, सत्येंद्र प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, अमेरिका प्रजापति, पप्पू प्रजापति समेत प्रजापति समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुमित कुमार

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >