मां चामुंडा का हुआ भव्य शृंगार

मानपुर के सलेमपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा की गयी. मां का विशेष शृंगार किया गया

गया : मानपुर के सलेमपुर स्थित मां चामुंडा मंदिर में सोमवार को विशेष पूजा की गयी. मां का विशेष शृंगार किया गया. सभी अनुष्ठान मंदिर के पुजारी मनोज पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई. उन्होंने बताया कि पूजन व शृंगार के बाद माता की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए मां का पट खोल दिया गया.

उन्होंने बताया कि बिना मास्क पहने श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में आने की अनुमति नहीं है. सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने का निर्देश श्रद्धालुओं को समय-समय पर दिया जा रहा था. उन्होंने बताया कि पट खुलने के बाद दर्जनों श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना व दर्शन किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >